WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Navy Civilian Vacancy 2025 नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहां से करें Apply

भारतीय नौसेना द्वारा एक नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर आयोजित की जाने वाली है जो इंडियन नेवी सिविलयन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाने वाली है अगर आप 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास है अथवा डिग्री या डिप्लोमा कर चुके हैं तो आप इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी माने जाएंगे इसके लिए आपको इंडियन नेवी की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही आवेदन करने होंगे जिसकी पूरी जानकारी विस्तार से इस आर्टिकल में बताई गई है।

इस भर्ती में कुल 1100 पद होने वाले हैं वैसे अभ्यर्थी जो देश की सेवा करने एवं स्थिर सरकारी नौकरी पाने का अवसर का इंतजार कर रहे थे तो उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। चलिए सबसे पहले हम डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं कि आवेदन कब से कब तक लिए जाएंगे और कौन-कौन इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आर्टिकल में अंत तक बनें रहे।

Indian Navy Civilian Vacancy 2025

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जुलाई से लेकर 18 जुलाई 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे जो कुल 1100 से भी अधिक पदों पर आयोजित की जा रही है इसके लिए आधिकारिक विज्ञापन 3 जुलाई 2025 को ही वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी इस भर्ती में सबसे अच्छी और खास बात यह है कि अगर आप केवल 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी भी है तो आप इसके लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Navy Civilian Recruitment 2025 Age Limit & Qualification

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और अधिकतम 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी है तो आप इंडियन नेवी में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें आवेदकों का जो चयन होगा वह 10वीं 12वीं आईटीआई डिप्लोमा अथवा स्नातक की डिग्री उनके पास होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ पदों के लिए विशेष तकनीकी कौशल अथवा अनुभव की आवश्यकता होगी।

Application Fee For Indian Navy Civilian Bharti 2025

अगर आप सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी है तो आपको केवल ₹295 का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के साथ PWD या भूतपूर्व सैनिक अथवा महिला के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क का निर्धारण नहीं किया गया है वैसे अभ्यर्थी जिन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करना है वह ऑनलाइन के माध्यम से डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग यूपीआई आदि के द्वारा कर सकते हैं।

INCET Vacancy 2025 Exam Pattern

इस भर्ती परीक्षा में कुल चार विषय की परीक्षा होगी जो सामान्य बुद्धि एवं तर्क विषय में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें कुल 25 अंक होने वाले हैं और संख्यात्मक योग्यता में 25 प्रश्न के लिए भी 25 अंक जबकि सामान्य अंग्रेजी में कुल 25 प्रश्न के लिए 25 अंक

वही सामान्य जागरूकता में 25 प्रश्न के लिए 25 अंक होने वाले हैं अर्थात सभी विषयों की परीक्षा में कुल 100 अंक के साथ 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसके लिए पूरे 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

Required Documents For Indian Navy Civilian Vacancy 2025

इस भर्ती में आधार कार्ड के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं/ITI, डिप्लोमा/डिग्री) पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र के साथ हस्ताक्षर की जरूरत पड़ेगी।

Selection Process In Indian Navy Civilian Recruitment 2025

इस भर्ती में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होनी है जिसमें सामान्य बुद्धि, संख्यात्मक योग्यता, अंग्रेजी एवं जागरूकता से सवाल पूछे जाएंगे। वहीं कौशल प्रशिक्षण कुछ पदों के लिए लागू होने वाले हैं जबकि दस्तावेज सत्यापन के साथ चिकित्सा परीक्षण करके आवेदकों का चयन किया जाएगा। सभी चरण पास होने वाले अभ्यर्थी ही अंतिम सूची में शामिल हो पाएंगे।

How To Apply Application Form For Indian Navy Civilian Vacancy 2025

Indian Navy Civilian Bharti Online Form Kaise Bharen आइए जानते हैं-

इसके लिए आपको सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करके सर्वप्रथम अपनी पर्सनल डिटेल्स देकर रजिस्टर कर लेना है अब प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है।

तत्पश्चात INCET 01/2025 का आवेदन फार्म चुने अब वहां पूछी जाने वाली सभी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप भरने के पश्चात अपने फोटो हस्ताक्षर एवं सभी प्रमाण पत्र को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करते ही प्रूफ के तौर पर इसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

NotificationOfficial Website
Apply Here 

Leave a Comment