अगर आप भी बिहार राज्य के अभ्यर्थी हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है तो बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाली राज्य बाल संरक्षण समिति अर्थात State Child Protection Society – SCPS ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत एक नई भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है
बता दे कि इस भर्ती में कुल 129 विभिन्न पद निर्धारित किया गया है जिसके लिए आवेदन 1 सितंबर से लेकर 24 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन के माध्यम से फॉर्म भरे जाएंगे। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी जैसे कि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क सहित चयन प्रक्रिया के साथ-साथ आवेदन की प्रक्रिया डिटेल्स में जानने के लिए आप आर्टिकल में अंत तक बनें रहे।
Required Documents For Bihar SCPS Vacancy 2025
इस भर्ती में आवेदन के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना बेहद ही आवश्यक है जैसे कि आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज के साथ-साथ निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अत्यंत आवश्यक है।
Age Limit For Bihar SCPS Recruitment 2025
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है तो आप इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे लेकिन BC/EBC अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष जबकि एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष के साथ अनारक्षित महिला अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।
Bihar State Child Protection Society Vacancy 2025 Qualifications
हालांकि इस भर्ती में अनेकों पद निर्धारित किया गया है लेकिन अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है इसीलिए आप अपनी शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल में नोटिफिकेशन के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके शैक्षणिक योग्यता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Selection Process In Bihar Rajya Bal Sanrakshan Samiti Bharti 2025
इस भर्ती के आवेदन के पश्चात सर्वप्रथम आपकी शैक्षणिक योग्यता देखी जाएगी, उसके बाद कार्य का अनुभव एवं इंटरव्यू के पश्चात दस्तावेज का सत्यापन होना है फिर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
How To Apply Online For Bihar SCPS Recruitment 2025
सर्वप्रथम आवेदक को नीचे दिए गए टेबल में लिंक के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां कैरियर वाले विकल्प पर क्लिक करके अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना है तत्पश्चात सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना है उसके बाद प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना है
अब लोगिन करने के पश्चात आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें पूछे जाने वाले तमाम जानकारी को स्टेप बाय स्टेप भरेंगे और मांगे जाने वाली सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करेंगे अंतिम में प्रूफ के तौर पर आवेदन सबमिट करते ही उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर रख लेंगे।