WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar 10th Pass Scholarship 2025 यहां से भरें फॉर्म, Bihar 12th Pass Scholarship 2025 आवेदन शुरू

वैसे विद्यार्थी जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से वर्ष 2025 में 10वीं (मैट्रिक) एवं 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और जो मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा ₹10000 जबकि इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण केवल छात्राएं को ₹25000 की छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी।

जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति(SC & ST) के द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक (10वीं) पास अभ्यर्थियों को भी ₹8000 की छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दे कि इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है जो 15 अगस्त से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन प्रक्रिया चलने वाली है। आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

अगर आप योग्य विद्यार्थी है तो आप इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने हेतु आर्टिकल के अंत में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं इस छात्रवृत्ति योजना के बारे में जैसे कि पात्रता मापदंड के साथ लाभ और आवेदन के दौरान लगने वाले दस्तावेज के साथ आवेदन प्रक्रिया हम डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करेंगे, इसके लिए आप आर्टिकल में अंत तक बनें रहे।

Bihar 10th 12th Pass Scholarship 2025 Eligibility Criteria

अगर आप बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं और 2025 में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हुए हैं तो आप इस छात्रवृत्ति के लिए योग्य माने जाएंगे, लेकिन अगर आप सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थी हैं तो आपको मैट्रिक कक्षा में 60% या इससे अधिक अंक अर्थात प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना होगा। वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को केवल 45% या इससे अधिक अंक लाना आवश्यक होगा।

जबकि 12वीं अर्थात इंटरमीडिएट कक्षा पास केवल छात्राएं को ही इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाएगा अर्थात अगर आप वर्ष 2025 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से 12वीं कक्षा पास छात्राएं हैं तो आप इस छात्रवृत्ति राशि के लिए योग्य हैं इसमें सभी वर्गों के आवेदिका को लाभ दिया जाएगा। इसके लिए छात्राएं को प्रथम श्रेणी अथवा द्वितीय श्रेणी से पास होना अनिवार्य होगा।

Required Documents For Bihar Matric Inter Pass Scholarship 2025

Bihar 12th 10th Pass Scholarship 2025 के लाभ हेतु आवेदन के लिए आपके पास 10वीं एवं 12वीं कक्षा का अंक पत्र के साथ बैंक खाता पासबुक (जो आधार से Seeding हो), आधार कार्ड के साथ चालू मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

How To Apply Online For Bihar 10th 12th (Matric Inter) Pass Scholarship 2025

Bihar Inter Matric Pass Scholarship 2025 Ke Liye Apply Kaise Karen आइए जानते हैं-

इसके लिए विद्यार्थी को सबसे पहले नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से Meghasoft के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, तत्पश्चात आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में ही मुख्यमंत्री बालक बालिका (10वीं पास) प्रोत्साहन योजना एवं इंटरमीडिएट छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालिका (12वीं पास) प्रोत्साहन योजना के लिंक पर क्लिक करना है।

उसके बाद Students Click Here To Apply लिंक करते ही आवेदन से पहले सभी नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, फिर I Agree पर क्लिक करके अपना नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को डालकर प्राप्त OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करेंगे। अब रजिस्ट्रेशन के पश्चात प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड की मदद से Login करेंगे,

फिर व्यक्तिगत जानकारी के साथ शैक्षणिक जानकारी और बैंक खाता विवरण को अच्छे से भरकर आधार कार्ड 10वीं की मार्कशीट एवं 12वीं की मार्कशीट, फिर बैंक पासबुक जैसे अन्य आवश्यक दस्तावेज जो पीडीएफ अथवा जेपीईजी प्रारूप में अपलोड करना होगा। इतना करते ही फाइनल सबमिट कर देंगे, आवेदन होते ही प्रूफ के तौर पर उसका प्रिंट आउट निकालकर अवश्य रख लेंगे।

Important Links

Online Apply (12th)Link Active
Official Notice (12th)Download
Online Apply Link (10th Pass)Click Here
Official WebsiteClick Here
Notification (10th)Download

Leave a Comment