अगर आपने भी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था तो जानकारी हो कि इस भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षा सिटी की जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है ज्ञात हो कि इस भर्ती का आयोजन कुल 14582 पदों पर किया जा रहा है जिसके लिए आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से वे तमाम इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी द्वारा फार्म स्वीकार किए गए थे जिसकी परीक्षा 12 सितंबर से लेकर 26 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाने वाली है।
अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं कि आप SSC CGL Tier 1 Exam City Intimation Slip 2025 Kaise Download Karen कर सकते हैं एवं SSC CGL EXAM ADMIT CARD DOWNLOAD से भी जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे, इसीलिए आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें।
SSC CGL Exam City Intimation Slip 2025
आप सभी को बता दे कि एसएससी द्वारा परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाती है जैसा कि आपको पता है 12 सितंबर से परीक्षा की शुरुआत होने जा रही है इससे ठीक 10 दिन पहले अर्थात 2 सितंबर को परीक्षा सिटी की जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए लेकिन इसकी जानकारी फाइनली 3 सितंबर 2025 को उपलब्ध करवा दी गई है आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम नीचे बताए गए प्रक्रिया के तहत एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को कैसे डाउनलोड करें, जानते हैं, इसके लिए आप आर्टिकल में अंत तक बनें रहे –
SSC CGL Admit Card 2025 Download
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 और 4 दिन पहले जारी कर दिए जाते हैं, वैसे अभ्यर्थी जिनकी परीक्षा 12 सितंबर को होने जा रही है उससे ठीक 10 दिन पहले परीक्षा सिटी स्लिप एवं तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, वहीं जिसकी परीक्षा 12 सितंबर के बाद और 26 सितंबर 2025 से पहले होने जा रही है इस हिसाब से आप अपना एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के साथ एडमिट कार्ड को निर्धारित तिथि के अनुसार ही डाउनलोड कर पाएंगे।
How To Download SSC CGL Exam City Intimation Slip 2025
SSC CGL Tier 1 Exam City 2025 Intimation Slip Kaise Download Karen आइए जानते हैं-
इसके लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन करना होगा तत्पश्चात डैशबोर्ड में ही एग्जाम सिटी स्लिप का विकल्प मिल जाएगा, जिस पर आप क्लिक करेंगे और परीक्षा शहर की जानकारी को डाउनलोड कर पाएंगे।
How To Download SSC CGL Tier 1 Exam Admit Card 2025
SSC CGL Exam Admit Card Download Kaise Karen आइए जानते हैं-
सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड वाले क्षेत्र पर क्लिक करना है अब आपको विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट के लिंक मिलेंगे जो अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड को दर्ज करके सबमिट करेंगे एडमिट कार्ड पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगा, जिसका आप प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं।